पेण्ड्रा: कोयला लोड हाइवा कारिआम के पास पलटा, बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे घंटों रहा जाम
बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कारिआम गांव के पास निर्माणाधीन पुल पर कोयले से भरा एक हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे हाईवे पर घंटों तक आवागमन बाधित रहा।जानकारी के अनुसार, देर रात कारीआम गांव के पास निर्माणाधीन पुल से गुजर रहा कोयला लोड हाइवा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे से पुल के पास सड़क पूरी तरह जाम