छात्र की हत्या के मामले में गुरुधाम पर अपना दल का प्रदर्शन, पल्लवी पटेल ने बैरिकेडिंग पर चढ़कर ADM को सौंपा पत्रक
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2025 वाराणसी में शिवपुर क्षेत्र में छात्र की कनपटी में गोली मारकर हत्या करने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. जिसको लेकर अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सिराथू विधायक पल्लवी पटेल ने अपनी मांगों को लेकर पीएम के संसदीय कार्यालय को घेरने पहुंची. इस दौरान गुरुधाम चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोकने का काम किया तो पल्लवी पटेल बैरिकेडिंग पर चढ़ गई.