अक्षय तृतीया पर धर्मसंघ में यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन, नेपाल सहित अन्य राज्यों के 251 बटुक होंगे शामिल
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2025 दुर्गाकुंड स्थित मणि मंदिर धर्म संघ के सभागार में शनिवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी गई कि आगामी 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर भव्य यज्ञोपवीत संस्कार महाआयोजन किया जाएगा।