वीडीए ने रामनगर के चौरहट में 12 बीघा में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई
Sadar, Varanasi | Apr 26, 2025 वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष द्वारा प्रदत्त निर्देश के क्रम में अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी। इसके तहत वार्ड रामनगर, मौजा चौरहट के अन्तर्गत अज्ञात द्वारा बिना लेआउट स्वीकृत कराए लगभग 12 बीघे जमीन पर अवैध रूप से प्लाटिंग का कार्य किये जाने पर उ०प्र० नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के अन्तगर्त पूर्व में नोटिस दी गई थी।