दमोह। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर बुधवार दोपहर 2 बजे बेलाताल तालाब स्थित अटल उद्यान परिसर में उनकी प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया गया। इस अवसर पर विकास कार्यों का भूमिपूजन भी हुआ। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, लखन पटेल व सांसद राहुल सिंह उपस्थित रहे।