सहारनपुर: गिरफ्तार शराब तस्कर से बरामद हुए 50 पव्वे देशी शराब और एक्टिवा, थाना गागलहेड़ी ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध शराब तस्करी रोधी अभियान के तहत थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम ने शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे ग्राम छपरैडी से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से 50 पव्वे क्वार्टर देशी शराब और एक एक्टिवा स्कूटी बरामद की।