बिहारीगंज: भक्ति और उल्लास के साथ कबीर सत्संग का भव्य समापन, प्रेम और मानवता का दिया गया संदेश
हथिऔंधा चण्डीटोला में दो दिवसीय सदगुरु कबीर सत्संग का भव्य समापन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।कार्यक्रम में कबीर साहेब की वाणी ‘बीजक’ का पाठ और प्रवचन हुआ, जिसमें प्रेम, सद्भाव और मानवता का संदेश दिया गया।मुख्य वक्ता स्वामी अभय साहेब ने समाज से भेदभाव मिटाकर मानवता के मार्ग पर चलने की अपील की।