नारायणपुर: एससी/एसटी मामले में 2 भगोड़े अभियुक्त गिरफ्तार
भवानीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज एससी/एसटी कांड संख्या 170/25 में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। मामला 13 अगस्त 2025 का है, जब वादिनी ने आरोप लगाया था कि उनके पुत्र पर कुंदन कुमार एवं राहुल कुमार ने चोरी का झूठा आरोप लगाकर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया।