मेहनगर: गौरी गांव में नमाज के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, सीओ आस्था जायसवाल का कार्रवाई को लेकर आया बयान
आजमगढ़ जनपद के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गौरी गांव में नमाज के दौरान डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के लोग मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी बस्ती से एक बारात डीजे के साथ गुजर रही थी।नमाज में व्यवधान होने पर कुछ लोगों ने डीजे को आगे बढ़ाने या बंद करने के लिए कहा, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई ।