धनवार: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, फंदे से झूलता हुआ मिला शव
धनवार प्रखंड के सिरसाय पंचायत अंतर्गत दसरोडीह गांव में रविवार देर रात एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान गांव निवासी दिनेश स्वर्णकार के 19 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार सोनी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 12 बजे तक अंकित घर में नजर नहीं आने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की।