#Balotra: बालोतरा पुलिस द्वारा ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही।
मादक पदार्थ एमडी सहित स्कूटी, मोटरसाइकिल व स्विफ्ट कार बरामद।
05 मुलजिमान फिरोज, कमलेश, अर्जुन, भैरा व सलीम गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा श्री रमेश आईपीएस ने बताया कि नशाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु पुलिस मुख्यालय की मंशा अनुसार जिले मेें मादक पदार्थों का ग्राहकों व घुमंतू विक्रेताओं को विक्रय करने तथा भण्डारण करने वाले संदिग्ध ठिकानों का चिन्हीकरण कर खुदरा व फुटकर विक्रेताओेें के अड्डों एवं संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर मादक पदार्थों की बरामदगी व मादक द्रव्यों के आपूर्तिकर्ता सूत्रधारों एवं सरगनाओं के विरूद्ध प्रभावी कानूनी कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन विषभंजन’’ के तहत जारी दिशा-निर्देशानुसार श्री हरफूलसिंह आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्री विकास कुमार आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा एवं श्री शीशपालसिंह आरपीएस (प्रशिक्षु), वृताधिकारी सिवाना के निकट सुपर विजन में जिला विशेष टीम बालोतरा, श्रीमती गीता कुमारी निपु. थानाधिकारी पचपदरा एवं श्री चन्द्रसिंह निपु. थानाधिकारी सिवाना के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना पचपदरा एवं सिवाना क्षेत्र में अलग-अलग कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ एम.डी. सहित वाहन स्विफ्ट कार, स्कूटी, मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद कर कुल 05 मुलजिमान फिरोज, कमलेश, अर्जुनराम, भैराराम व सलीमखान को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्तः-
01. फिरोज पुत्र फकीर मोहम्मद, जाति मुस्लिम, 28 वर्ष, दूध डेयरी के सामने, नया बस स्टैण्ड, बालोतरा, थाना बालोतरा
02. कमलेश पुत्र गौतमचंद, जाति जैन, 38 वर्ष, भैरू बाजार, बालोतरा, थाना बालोतरा,
03. अर्जुनराम पुत्र खीयाराम, जाति विश्नोई, 36 वर्ष, डोली खुर्द, थाना कल्याणपुर,
04. भैराराम पुत्र जेपाराम, जाति पटेल चैधरी, 47 वर्ष, रमणीया, थाना सिवाना,
05. सलीम खान पुत्र जमाल खान, जाति मुसलमान, 26 वर्ष, मोकलसर, थाना सिवाना,
@policerajasthan
#BalotraPolice #BalotraNews #OperationVishbhanjan #DrugTrafficking #MDDrugs #NarcoticsControl #DrugFreeRajasthan #SayNoToDrugs #NoToDrugs #AntiDrugOperation #CrimeControl #PoliceAction #DrugMafia #NarcoticsSeizure #DrugFreeIndia #LawEnforcement #Arrested #CrimeFreeSociety #BNS2023 #NewCriminalLaw2023 #भारतीय_न्याय_संहिता #नवीन_आपराधिक_कानून #बालोतरा #मोकलसर #डोली #कल्याणपुर #रमणीया #सिवाना #पचपदरा
Barmer, Rajasthan | Jun 9, 2026