बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के प्रथम चरण में होने वाले बक्सर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों की दाखिल नामांकन-पत्रों की संवीक्षा शनिवार को पूरे दिन की गई. जिसमें बक्सर सीट के लिए कुल पांच अभ्यर्थियों के नामांकन-पत्रों में त्रुटियां मिलने के कारण उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी गई. बक्सर सीट के लिए कुल 21 नामांकन दाखिल किए गए थे.