भोरे: जैतपुर रुद्रपुर में BEO ने बच्चों को मुर्गा बनाया, फोटो वायरल होने पर शिक्षा विभाग पर उठे सवाल
भोरे प्रखंड के जैतपुर रुद्रपुर मध्य विद्यालय में शिक्षा विभाग की एक शर्मनाक तस्वीर सामने आई है। करीब एक सप्ताह पहले विद्यालय की जांच करने पहुंचे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी लखींद्र दास बच्चों के पहनावे को देखकर इस कदर भड़क गए कि उन्होंने मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दी। बिना स्कूल ड्रेस के आए बच्चों को क्लासरूम के बाहर निकाल कर कड़ी धूप में मुर्गा बना दिया।