बहरोड़: बहरोड के महाराजावास में पानी को लेकर महिलाओं में कहासुनी, पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान
Behror, Alwar | May 24, 2026 बहरोड़ क्षेत्र के महाराजावास गांव में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। पानी की किल्लत के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे गांव की पानी की टंकी पर पानी भरने को लेकर महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।