पत्थलगांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 'सुशासन' अवतार: चंदागढ़ के बच्चों का सपना 24 घंटे में पूरा, तमता में पुलिस चौकी की उम्मीद
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इन दिनों अपने 'सुशासन' के संकल्प को धरातल पर उतारने में जुटे हैं। हाल ही में ग्राम पंचायत चंदागढ़ में आयोजित सुशासन शिविर के दौरान मुख्यमंत्री का एक संवेदनशील और त्वरित निर्णय लेने वाला रूप देखने को मिला, जिससे स्थानीय युवाओं के चेहरों पर मुस्कान लौट आई है।