गोमिया: गोमिया से अपहृत युवती मुंबई से बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
Gumia, Bokaro | May 25, 2026 गोमिया थाना क्षेत्र में दर्ज एक अपहरण कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए अपहृत युवती को मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। सोमवार समय लगभग साढ़े बारह बजे बताया गया कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।यह मामला युवती के पिता के आवेदन पर दर्ज किया गया था।