छतरपुर के ओरछा रोड थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कालापानी निवासी बीकेश पटेल (21) को काशी वाटर पार्क के पास से 315 बोर के अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराने के बाद उसे गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।