मंगलवार को करीब 1 बजे जिला प्रबंधक, लोक सेवा द्वारा लोक सेवा केंद्र डोलरिया का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में कई अनियमितताएँ पाई गईं, जिनके सुधार हेतु तत्काल निर्देश जारी किए गए। लोक सेवा केंद्र में भी ऑनलाइन आवेदनों पर हस्ताक्षर न मिलने की समस्या पाई गई। कुछ आवेदकों को आवेदन की पावती नहीं दी जा रही थी।