गया टाउन सीडी ब्लॉक: भूमाफियाओं के इशारे पर जमीन कब्जाने निकले तीन अपराधी को डेल्हा थाना पुलिस ने लग्जरी वाहन से किया गिरफ्तार
गया जिले में भूमि कब्जाने की साजिश रच रहे तीन अपराधियों को पुलिस ने हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। टाउन डीएसपी 2 धर्मेंद्र भारती ने शुक्रवार की दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया है। गिरफ्तार अपराधी भूमाफियाओं के इशारे पर किसी जमीन पर अवैध कब्जा करने की तैयारी में थे।