गया टाउन सीडी ब्लॉक: हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का पुनर्निर्माण, भूसूंडा में निर्माण शुरू न होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल
गया के हरिहर सुब्रमण्यम स्टेडियम का नव निर्माण और मानपुर के भूसूंडा सलेमपुर पशु मेला ग्राउंड में वर्षों से 23 एकड़ अधिग्रहीत भूमि पर नए स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर गया में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो विजय कुमार मिट्ठू ने सवाल उठाया है।