गया टाउन सीडी ब्लॉक: जिले में आपदा से मरे 13 लोगों के परिजनों को ₹4-4 लाख का मुआवजा भेजा गया: डीएम
गयाजी जिले के विभिन्न अंचल क्षेत्र में आपदा से घटित घटनाओं से मृत हुए व्यक्तियों के उनके निकटतम आश्रित परिवार को अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान संबंधित अंचल अधिकारी के माध्यम से भेजी गई।इसकी जानकारी आज दिनांक 3 जनवरी शनिवार की दोपहर 12:45 के करीब देते हुए जिलाधिकारी शशांक शुभंकर गयाजी ने दी है। बताया कुल तेरह 13 आश्रित परिवार को 4-4 लाख रुपये मुआवजा भेजा गया।