कुंडा: नवाबगंज थाने में ग्राम प्रहरियों और क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु वितरित किये गये कंबल और मिष्ठान
राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर एसपी के निर्देश के अनुसार शुक्रवार को नवाबगंज पुलिस ने नवाबगंज थाने में ग्राम प्रहरियों और क्षेत्र के जरूरतमंद व्यक्तियों को ठंड से बचाव हेतु कंबल का वितरण किया। इस दौरान उन्हें मिष्ठान का पैकेट भी वितरित किया गया। जिसे पाकर ग्राम प्रहरी काफी खुश नजर आए।