कुंडा: शहाबपुर गांव में कुएं में गिरने से हुई किशोरी की मौत, जानकारी होने पर कुंडा विधायक राजा भैया पहुंचकर बंधाया ढांढस
कुंडा विधानसभा क्षेत्र के शहाबपुर गांव निवासी तीरथ लाल गौतम की पुत्री स्वाति गौतम की कुंए में गिरने से हुई आकस्मिक मृत्यु की जानकारी होने पर शुक्रवार को शोक संवेदना व्यक्त करने उनके घर कुंडा विधायक राजा भइया पहुंचे। गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया व हरसंभव सहायता करने का आश्वासन दिया।