कालपी: कालपी में गल्ला मंडी के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर, दो युवक गंभीर घायल, बोलेरो गलत दिशा से आई
Kalpi, Jalaun | Apr 29, 2026 कालपी में बुधवार दोपहर 3 बजे गल्ला मंडी के सामने हाईवे पर बोलेरो और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई, हादसे में उन्नाव निवासी अभय मिश्रा और विशाल तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गए, दोनों झांसी से घर लौट रहे थे, गलत दिशा से आ रही बोलेरो ने अर्टिगा को टक्कर मारी, टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए हैं।