खिजरसराय: खुशहालपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क बनी तालाब, लोगों को हो रही परेशानी
खिजरसराय प्रखंड अंतर्गत सरबहदा बाजार से खुशहालपुर गांव जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों तालाब में तब्दील हो गई है। सड़क पर जलजमाव के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों का कहना है कि नाली का गंदा पानी सड़क पर जमा रहने से स्थिति और भी खराब हो गई है। इससे न केवल पैदल चलना मुश्किल हो गया है, बल्कि दोपहिया वाहनों का आवागमन परेशानी