शमशाबाद: विधायक सूर्य प्रकाश मीणा ने ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया, जल्द मुआवजे के निर्देश दिए
शमशाबाद क्षेत्र में बुधवार को हुई भारी ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। फसलों को हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए गुरुवार दोपहर करीब 12:00 बजे स्थानीय विधायक सूर्य प्रकाश मीणा राजस्व विभाग की टीम के साथ खेतों में पहुँचे। विधायक ने प्रभावित गांवों का दौरा कर ओलावृष्टि से बर्बाद हुई फसलों की स्थिति देखी। किसानों का दर्द सुनते हुए उन्होंने मौके पर