टिमरनी: हरदा-टिमरनी मार्ग पर दरगाह परिसर में अनियंत्रित कार घुसी, दो युवक घायल
Timarni, Harda | May 31, 2026 हरदा-टिमरनी मार्ग पर स्थित दरगाह सैय्यद जलाल हार वाले बाबा के परिसर में शाम एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर घुस गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।