गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत गम्हरिया, कांड्रा, कोलाबिरा समेत विभिन्न गांवों में रविवार से महाशिवरात्रि पूजनोत्सव भक्तिभाव के साथ प्रारंभ हुआ. इसी क्रम में प्रखंड की बुरूडीह पंचायत स्थित प्राचीन शिव मंदिर बुरूडीह में कलश स्थापना कर दो दिवसीय शिव विवाहोत्सव अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया. रविवार पूर्वाह्न लगभग पौने 12 बजे 351 महिला श्रद्धालुओं ने सुवर्णरेखा नदी के प