झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया, 10 लड़कियों को देह व्यापार से मुक्त कराया, 5 आरोपी गिरफ्तार
झालावाड़ पुलिस ने एक अंतर-राज्यीय मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 10 लड़कियों को देह व्यापार के दलदल से मुक्त कराया गया है, और पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। एसपी अमित कुमार ने शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे प्रेस वार्ता कर बताया कि यह गिरोह झालावाड़, बूंदी, टोंक,ग्वालियर और मुंबई तक फैला है।