केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सुपुत्र एवं मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया का मुंगावली प्रस्तावित दौरा निरस्त कर दिया गया है। सोमवार को रात 8 बजे मिली जानकारी के अनुसार अचानक तबीयत खराब होने के कारण यह निर्णय लिया गया। उल्लेखनीय है कि दौरे को लेकर मुंगावली में तैयारियां तेज थीं।