श्योपुर: अवैध कॉलोनियों पर जिला प्रशासन सख्त, कलेक्टर वर्मा ने जांच दल गठित किया, तीन दिन में रिपोर्ट देने का आदेश
श्योपुर। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा ने अवैध कॉलोनियों को लेकर सख्त रूख अपनाया है, आज हुई अवैध कॉलोनियों की कार्यवाही के बाद ओर भी कई मामले संज्ञान में आने पर प्रशासन ने कडा रूख अपनाते हुए मंगलवार को शाम 06 बजे जांच दल गठित करने की कार्यवाही की है, साथ ही लोगों से अपील की है कि अवैध कॉलोनियों में प्लाट की खरीद फरोख्त से बचे।