जखनिया: मुख्तार अंसारी के गजल होटल की जमीन पर नया घमासान, मऊ विधायक अब्बास अंसारी को कोर्ट का नोटिस: शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह
गाजीपुर में मुख्तार अंसारी से जुड़े चर्चित गजल होटल को लेकर एक बार फिर बड़ा कानूनी बवाल खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा पहले गैंगस्टर एक्ट में कुर्क और ध्वस्त किए जा चुके गजल होटल की जमीन पर अब दो अलग-अलग लोगों ने अपना मालिकाना हक जता दिया है। मामला अब एमपी-एमएलए कोर्ट पहुंच चुका है, जहां मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ विधायक अब्बास अंसारी को नोटिस...