रोहतास: थूम्हा गांव में तेज आंधी के कारण करंट की चपेट में आकर दो गायों की हुई मौत
Rohtas, Rohtas | Apr 6, 2026 थूम्हा गांव में तेज आंधी से करंट की चपेट में आकर दो गायों की मौत। रोहतास थाना क्षेत्र के थूम्हा गांव के जरही टोला में तेज आंधी के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया। आंधी के दौरान बोरिंग घर में लगे करकट की तेज धार से मोटर चलाने वाला बिजली तार कट गया। कटे हुए तार के संपर्क में खेत की सुरक्षा के लिए लगाया गया कटहवा तार आ गया, जिससे उसमें करंट दौड़ गया।