सिरौली गौसपुर: बदोसराय थाना अंतर्गत करोरा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध महिला की मौत, बाइक सवार तीन लोग घायल हुए
बदोसराय थाना अंतर्गत करोरा चौराहे के पास दो बाइकों की टक्कर में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए।वृद्ध महिला की पहचान रमपता पत्नी स्वर्गीय रामदास उम्र करीब 72 वर्ष निवासी धुसडिया के रूप में हुई।वह अपने मायके से अपने भतीजे के साथ घर वापस आ रही थी।टक्कर में उनका भतीजा और दूसरी बाइक पर सवार अखिलेश वर्मा और रामू वर्मा घायल हुए हैं।