आरोन: भैंसावला गांव में पानी की टंकी पर चौकीदारी को लेकर दो पक्षों में लाठी सरिया से मारपीट, पुलिस ने क्रॉस मामला किया दर्ज
Aron, Guna | Jun 23, 2026 आरोन थाना के भैंसावला गांव में दो पक्षों में मारपीट हो गई। 23 जून को दर्ज मामले में एक पक्ष से लक्ष्मण यादव, दूसरे पक्ष से रामू यादव की शिकायत पर पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है। घटना बीती रात की बताई गई है। दोनों पक्षों ने पानी की टंकी पर चौकीदारी को लेकर लाठी सरिया से मारपीट के आरोप लगाए है। पुलिस ने क्रॉस के दर्ज कर जांच में लिया है।