पनागर: पनागर पुलिस की अवैध शराब तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 128 पेटी देसी मदिरा के साथ पिकअप वाहन जब्त
पनागर पुलिस की मुस्तैद गश्त और त्वरित कार्रवाई के चलते आज अवैध शराब तस्करी के एक बड़े नेटवर्क को करारा झटका लगा है। पनागर थाना प्रभारी ने बताया की डायल 112 की पेट्रोलिंग टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में अवैध मदिरा का परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए संदिग्ध वाहन का पीछा करना शुरू कर दिया। पुलिस