बेरमो: सीसीएल प्रबंधन द्वारा शोषण के खिलाफ लोकल सेल मजदूर एवं ट्रक मालिकों का प्रदर्शन
Bermo, Bokaro | Apr 16, 2026 बेरमो के सीसीएल बीएंडके एरिया के अंतर्गत खास महल -कोनार लोकल सेल के लोडिंग मजदूर एवं ट्रक मालिकों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ गुरूवार को विशाल प्रदर्शन किया गया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोडिंग मजदूर, ट्रक मालिक ने परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया।