ग्वालियर गिर्द: रफ़्तार का कहर: ऑटो की टक्कर से बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, हादसा CCTV में कैद
ग्वालियर में सोमवार शाम 7:30 बजे रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ… कोतवाली थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गया। CCTV में कैद यह हादसा लापरवाही की खौफनाक तस्वीर दिखाता है, जहां इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई।