रायबरेली: बेहटा गांव के पास शारदा नहर में बहता हुआ मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,घटना की पुलिस कर रही जांच पड़ताल
भदोखर थानाक्षेत्र के,बेहटा गांव के पास,शारदा नहर में रविवार को,एक अज्ञात व्यक्ति का,शव बहता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को,कड़ी मेहनत के बाद,नहर से निकलवाकर,पोस्टमार्टम की कार्यवाई हेतु भेज दिया गया है।थानाध्यक्ष शिवाकांत पांडे ने बताया कि,शव कई दिन पुराना लग रहा है।पुलिस टीम द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।