कलीनगर: खड़ंजा निर्माण में मानकों की अनदेखी, ग्रामीणों ने की जांच की मांग
पीलीभीत। कलीनगर क्षेत्र में नहर किनारे जिला पंचायत निधि से कराए जा रहे खड़ंजा निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि निर्माण के दौरान ईंटों के बीच अधिक गैप छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़क की मजबूती प्रभावित हो सकती है। ग्रामीणों का कहना है कि तकनीकी मानकों का पालन नहीं किया जा रहा और कार्य जल्दबाजी में कराया जा रहा है।