हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर चल रही सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के केंद्रों का रविवार को एसपी ने किया निरीक्षण
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उपनिरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पर बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ श्री नरेन्द्र सिंह मीना ने निरीक्षण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रविवार को परीक्षा दो पारियों में आयोजित हो रही है।