नवाबगंज: बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई, चालक घायल
बाराबंकी-गोंडा हाईवे पर ग्राम सुल्तानपुर स्थित पेट्रोल पंप एवं नई मंदिर के पास गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक तेज रफ्तार एंबुलेंस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक को गहरी नींद आने के कारण यह हादसा बताया जा रहा है।टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।