खातेगांव: खातेगांव के सरकारी अस्पताल में विश्व मलेरिया दिवस पर स्वास्थ्य कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई
मुख्य खण्ड एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ तुषार गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनता को मलेरिया के प्रति जागरूक करना और भारत को मलेरिया मुक्त बनाने के संकल्प को दोहराना था। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और स्थानीय नागरिकों ने मिलकर मलेरिया मुक्त भारत बनाने का संकल्प के साथ शपथ ली ।