इटावा: भरथना इलाके के कांशीराम कॉलोनी में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर छत से फेंककर हत्या का आरोप
Etawah, Etawah | Apr 12, 2025 भरथना कोतवाली क्षेत्र में एक काॅलोनी में शनिवार सुबह हलवाई की पत्नी का शव सड़क पर पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार वालों ने कॉलोनी के ही एक युवक पर महिला को शराब पिलाकर छत से फेंकने का आरोप लगाया है। साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जताई है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई है। शनिवार दोपहर बजे पीएम हाउस पर पति ने यह आरोप लगाया।