मध्य प्रदेश के खंडवा शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला सनमति नगर का है, जहां तड़के सुबह करीब पांच से साढ़े पांच बजे के बीच चोरों ने एक ही गली में दो होंडा शाइन मोटरसाइकिल चोरी कर लीं। हैरानी की बात यह रही कि वारदात सीसीटीवी कैमरों के सामने अंजाम दी गई, फिर भी चोर बेखौफ नजर आए। पीड़ितों ने शुक्रवार दोपहर 12:00 बजे दी जानकारी