शाहबाद: अनिल पांडे उर्फ पिंटू भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष मनोनीत, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष पद पर अनिल पांडे उर्फ पिंटू का मनोनयन किया गया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को ढोल नगाड़े, गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया और फूल मालाओं से लाद दिया। हालांकि पार्टी द्वारा अभी तक कोई भी अधिकृत प्रेस नोट मनोनयन के संबंध में जारी नहीं किया गया।