शाहबाद: चठिया के सामुदायिक भवन से बेरहमी के साथ गोवंशों को घसीटते हुए पिकअप डाले में लादा गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सामुदायिक भवन चठिया से गोवंशों को बेरहमी के साथ घसीटते हुए पिकअप डाले में भरने का एक दर्दनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में घसीटने वालों का अमानवीय चेहरा प्रस्तुत हो रहा है। इस वीडियो में गोवंशों को बेरहमी के साथ पकड़कर आधा दर्जन से अधिक लोग घसीटते हुए लाकर पिकअप डाले में डालते हुए दिखाई दे रहे हैं।