रामपुर: सावन के तीसरे सोमवार पर कांवड़ यात्रा के लिए रामपुर पुलिस ने किए कड़े सुरक्षा इंतज़ाम, ASP ने लिया जायज़ा
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 रविवार को सुबह 11 बजे अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने पवित्र सावन माह की कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने के लिए कांवड़ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल की जांच की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि यात्रा शांतिपूर्ण और सकुशल तरीके से पूरी हो सके।