रामपुर: एकता तिराहे पर सड़क दुर्घटना में पत्नी के लिए तीज का सामान लेकर जा रहे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की हुई मौत
Rampur, Rampur | Jul 27, 2025 रविवार को सुबह दस बजे मिली जानकारी के अनुसार विक्की सिंह गौतम रामपुर ज़िला अस्पताल में मलेरिया विभाग में कर्मचारी थे। शनिवार को शाम सात बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी के लिए तीज का सामान लेकर ग्राम सेंटाखेडा स्थित अपने आवास जा रहे थे। एकता तिराहे के निकट डम्पर ने मोटरसाइकिल को टककर मार दी। हादसे में विक्की सिंह गौतम की मौके पर ही मौत हो गई।