जैतहरी: भीषण गर्मी के कारण शिक्षकों की छुट्टियां बढ़ीं, अब 7 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश
जिले सहित पूरे मध्यप्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव को देखते हुए लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों के ग्रीष्मकालीन अवकाश की अवधि बढ़ा दी है। अब शिक्षक 7 जून 2026 तक अवकाश पर रहेंगे। पहले निर्धारित अवकाश अवधि में संशोधन करते हुए यह निर्णय शिक्षकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया है।